UP: जयंत चौधरी का फोटो लगा बांट दिए निमंत्रण पत्र, रालोद अध्यक्ष को पता तक नहीं, हैरान कर देगा पूरा मामला

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मेरठ के सकौती टांडा स्थित कॉलेज में 29 मार्च को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित होना है। जाट समाज की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि समारोह में जयंत आएंगे, मगर रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने इससे इंकार किया है।

UP: Invitation letters were distributed with Jayant Choudhary's photo, RLD President doesn't even know, the wh

सकौती टांडा स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में 29 मार्च को होने वाले वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा एवं म्यूजियम के अनावरण कार्यक्रम के लिए जाट समाज ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसके लिए रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों ने जानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र सौंपे। यह निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का फोटो लगा है लेकिन पार्टी का दावा है कि उन्हें निमंत्रण की जानकारी नहीं है। वे इस दिन संसद में व्यस्त रहेंगे।

इस आयोजन के लिए गांव नेक में विकास चौधरी के आवास पर बैठक हुई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि महाराजा सूरजमल की वीरता और त्याग अतुलनीय है। उनकी स्मृति में बनाया गया म्यूजियम और प्रतिमा समाज की गौरवशाली विरासत को दर्शाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि 29 मार्च के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचें।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने समाज की रक्षा के लिए अनेक युद्ध लड़े और विजय हासिल की। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया। नेक, ढड़रा, चौबला बाफर सहित अन्य गांवों में संपर्क किया गया।
इस दौरान यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, अंकुर कलंजरी, नीरज नेक, विकास चौधरी, मनोज मल्लाहपुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने अनावरण समारोह में शामिल होने का संकल्प लिया।
फोटो मामले में रालोद ने दी सफाई
रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के किसी पदाधिकारी ने इस निमंत्रण के लिए संपर्क नहीं किया है। पार्टी के आधिकारिक दौरों की सूची में भी यह कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। पार्टी अध्यक्ष को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। तरसपाल मलिक ने बताया कि 28 और 29 मार्च को संसद की कार्रवाई के कारण चौधरी जयंत सिंह सदन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने महाराजा सूरजमल को आदर्श बताया। मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और कार्यकर्ताओं की महाराजा सूरजमल के प्रति अटूट श्रद्धा है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA