भाई ने कराई अपने भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव मुहरिया में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भतीजों के खिलाफ लाठी डंडों से मारपीट करने के रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए त्रिलोकी पाठक पुत्र जसवन्तसिह ने कहा है कि उसके भाई ने तीनों पुत्रों के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर आए और अकारण गाली गलौच करते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तब त्रिलोकी पाठक ने 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी तो उसका भाई और भतीजे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । पीडित ने अरोप लगाया है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया नही तो उसका भाई और भतीजे उसे जान से मार देते पीडित ने अरोप लगाया है कि उसका भाई और भतीजे नाली को लेकर आये दिन मारपीट करते हैं पीडित ने पुलिस से अपनी जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।