Aligarh News: बस की टक्कर से बच्ची घायल, हालत नाजुक, अलीगढ़ इलाज के लिए ले गए परिजन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

एक निजी बस ने गांव मझोला में घर के बाहर रोड किनारे खेल रही तीन साल की बच्ची प्रियांशी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बस चालक मौका देखकर वहां से भाग गया।

गांव मझोला निवासी एक बच्ची को घर के बाहर खेलते समय एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया।

कासगंज से दिल्ली जाने वाली एक निजी बस ने 13 फरवरी को गांव मझोला में घर के बाहर रोड किनारे खेल रही तीन साल की बच्ची प्रियांशी पुत्री लक्ष्मण सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर घरवाले व पड़ोसी बाहर आ गए। लोगों आता देख चालक बस लेकर भागने लगा।

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। खुद को घिरता देख चालक बस को गंगीरी चौराहे पर छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर लिया। थाना पुलिस ने बताया है कि बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले गए हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।