सासाराम में 35 KM लंबा जाम, महाकुंभ जाने वाले गाड़ियों में फंसे लोग

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सासाराम में 35 KM लंबा जाम, महाकुंभ जाने वाले गाड़ियों में फंसे लोग; खाने-पीने की किल्लतअयोध्या में भी लाखों की भीड़ को 30 किलोमीटर पहले रोका गया है. प्रयागराज अयोध्या धाम के रास्ते मे 20 किलोमीटर पहले एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जिसमें 4 से 6 घंटे तक लोगों को यहां रोक जा रहा है.सासाराम में 35 KM लंबा जाम, महाकुंभ जाने वाले गाड़ियों में फंसे लोग; खाने-पीने की किल्लत
सड़कों पर गाड़ियों में फंसे लोगप्रयागराज/सासाराम:
आस्था के सबसे बड़े संगम यानि महाकुंभ में लोग देशभर से पहुंच रहे हैं. यूपी हो या फिर बिहार महाकुंभ जाने वाली सड़के जाम से अटी पड़ी है. बिहार के सासाराम में नेशनल हाइवे पर 35 किलोमीटर लंबा जाम लगा है. इस जाम में हजारों गाड़ियां फंसी हुई है. जिस वजह से लोग रास्ते में फंसे हुए हैं. सड़क के रास्ते महाकुंभ जा रहे लोगों को जाम में फंसने की वजह से खाने-पीने की भी दिक्कतें हो गई. हालात ये हो गए कि लोगों को अपनी गाड़ियों में ही रात गुजारनी पड़ी. लोग प्रशासन से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस की तरफ से जाम हटाने की तमाम कोशिशे की जा रही है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई