बाइक सवार दो बदमाश 95 हजार का मोबाइल झपट कर फार
शहर के अडाजण इलाके में रहने वाली युवती अपने सगी बहन के साथ सरदार ब्रिज पर मोपेड लेकर जा रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने मोपेड पर पीछे बैठी युवती के हाथ से 95 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। मोबाइल खींचते समय युवती की मोपेड से टक्कर हो गई और बहे सड़क पर गिर गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ शहर की सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों या पैदल यात्रियों के हाथों से मोबाइल फोन
और कीमती आभूषण चोरी होने की ‘घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नागरिकों को लग रहा है कि पुलिस की गश्ती सिर्फ कागजों पर है। अडाजण इलाके में वन भवन के बंगल में रहने वाली खुशी नीलेशभाई वैद फिलहाल बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं। गत 8 फरवरी को रात नौ बजे खुशी अपने रिश्तेदार को अस्पताल से देखकर अपनी बहन के साथ घर लौट रही थी। दौरान सरदार ब्रिज के पास बीच सड़क पर बाइक सवार दो युवकों ने खुशी वैद की मोपेड पर पीछे बैठी प्रियांशी के हाथों से दो मोबाइल फोन (कीमती 95,000 रुपये) लेकर भाग गये। इस घटना में मोपेड को टक्कर लगने से खुशी और उसकी बहन प्रियांशी घायल हो गई। अडाजण पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। रिपोर्टर आशीष शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया