Aligarh News: स्टील फैक्टरी के मुनीम से 12 लाख रुपये की लूट में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

स्टील फैक्टरी के कैशियर से 12 लाख रुपये की लूट में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाश से लूट के 99,500 रुपये बरामद हुए हैं। बीती 10 जनवरी को हुई लूट में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

सीओ भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस व इगलास पुलिस की टीम ने करवन नदी पुल, मथुरा रोड से गांव नगला जार निवासी प्रेम सिंह उर्फ पीके पुत्र भूरी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पूर्व में रवि पुत्र विजय सिंह निवासी मई थाना इगलास, सौरभ उर्फ शुभम खटीक पुत्र चोब सिंह निवासी गांव दुलारा थाना फतेहपुर सीकरी (आगरा) हाल पता महाराजा प्रॉपर्टी अनिरुद्ध नगर मथुरा गेट भरतपुर (राजस्थान), अमित झा पुत्र बंटू निवासी प्रकाश नगर थाना शाहगंज (आगरा) को जेल भेजा जा चुका है।

गौर हो कि शीशियापाड़ा निवासी सुरेंद्र जिंदल की क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा के पास हरि लक्ष्मी एलॉय प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टील फैक्टरी है। 10 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे फैक्टरी का कैशियर सुशील पाठक रुपये लेकर निकले थे। दूसरा कर्मी भोला बाइक चला रहा था। 500 मीटर दूर जाते ही सामने से आए बुलट सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। तीसरे दिन रति जिंदल की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोतवाल देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई