Champions League: मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग से बाहर होने के कगार पर, रियाल मैड्रिड की साल्जबर्ग पर जीत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पीएसजी ने पेरिस में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से पराजित किया। इस जीत के बावजूद पीएसजी पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

यूएफा चैंपियंस लीग में उस वक्त फैंस हैरान रह गए जब बुधवार को मैनचेस्टर सिटी को पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पीएसजी से मिली करारी हार के बाद सिटी चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं, रियाल मैड्रिड पर साल्ज़बर्ग को हराने के बाद अब ऐसा कोई खतरा नहीं है।

पीएसजी ने पेरिस में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से पराजित किया। इस जीत के बावजूद पीएसजी पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है। इस टूर्नामेंट में 36 टीम भाग ले रही हैं जिनमें से 24 टीम ही अगले दौर में प्रवेश करेंगी। मैनचेस्टर सिटी अभी 25वें जबकि पीएसजी 22वें स्थान पर है। मैनचेस्टर सिटी को नॉकआउट प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने अगले मैच में क्लब ब्रुग को हर हाल में हराना होगा।

पीएसजी को भी अगले दौर के मैच में 24वें स्थान पर काबिज स्टटगार्ट पर जीत हासिल करने की जरूरत पड़ेगी। इस बीच पिछले सत्र में रिकॉर्ड 15वां यूरोपीय खिताब जीतने वाले रियाल मैड्रिड ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। बुधवार को खेले गए मैच से पहले रियाल मैड्रिड 22वें स्थान पर था लेकिन साल्ज़बर्ग को 5-1 से हराकर वह 16वें स्थान पर पहुंच गया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई