विद्युत उपकेन्द्र पर हुआ मरम्मत कार्र

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

अगरा अलीगढ रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर आरडीएसएस कार्र के चलते विद्युत आपूर्ति ठप्प रही और पूरे दिन विद्युत कर्मचारी मशीनों को ठीक करने में पसीना बहाते रहे।
शनिवार को एसडीओ आशीष रत्न ने विद्युत उपभोक्ताओं को पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी थी कि बिजलीघर पर आरडीएसएस एवं मशीनों का सफाई कार्र किया जाएगा। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी, जिसे लेकर विद्युत कर्मचारी सभी मशीनों की सफाई में कमरतोड मेहनत करते नजर आए। मशीनों की समय पर सफाई होने के बाद अब लोगों को गर्मी के दिनों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा। दूसरी ओर विद्युत अधिकारियों की मानें तो रोस्टर के अनुसार समय-समय पर विद्युत कटौती होती रहेगी। जिससे प्रचंड गर्मी में मशीनों पर कोई ताप का दबाव न पडे। इस दौरान स्वयं एसडीओ आशीष रत्न, कौशल ठेकेदार, पवन मिस्त्री, मुनेन्द्र सिंह, यतेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई