Mahakumbh : ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर किन्नर अखाड़े में घमासान, लक्ष्मी नारायण पर गिर सकती है गाज

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

किन्नर अखाड़ा में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर कार्रवाई की बात कही है। आज दोपहर बाद इस पर फैसला हो सकता है।

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में घमासान शुरू हो गया है। चर्चा है कि अखाड़े के कई संतों ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। माना जा रहा है कि कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के मामले में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाने को लेकर किन्नर अखाड़े के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इस मसले पर आमने-सामने आ गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मुक्त करने की तैयारी कर ली है।

उधर, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का कहना है कि अजय दास किस हैसियत से कार्रवाई करेंगे। वह तो किसी पद पर ही नहीं है। उनको तो पहले से ही अखाड़े से निकाला जा चुका है। किन्नर अखाड़े की ओर से शुक्रवार को मीडिया के सामने इस मुद्दे को लेकर वार्ता हो सकती है।आज दोपहर बाद हो सकती है कार्रवाई की घोषणा

सूत्रों की मानें तो अखाड़े के भीतर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटाने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर किन्नर अखाड़े के संतों में चर्चा तेज हो गई है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने  किसी बड़ी कार्रवाई की बात कही है। दोपहर में आज इसका एलान भी किया जा सकता है। पूरे विवाद पर आज दोपहर बाद किन्रर अखाड़े की प्रेसवार्ता हो सकती है। इसमें किसी निर्णय की बात कही जा रही है।

किन्नर अखाड़े में बनाए गए चार महामंडलेश्वर

किन्नर अखाड़ा ने बृहस्पतिवार को चार महामंडलेश्वर समेत चार श्रीमहंत बनाए। विधि-विधान से उनकी सभी धार्मिक क्रियाएं आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में कराई गईं। इस दौरान शंकरानंद गिरि (महाराष्ट्र), स्वरूपा भारती (राजस्थान), यशोधानंद गिरि, नारायणी नंद गिरि (पुणे) और सतीनंद गिरि को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई। जबकि, भैरवी नंद गिरि (दिल्ली), सरस्वती नंद गिरि, दिव्यानी नंद गिरि (दिल्ली) और हरिहर नंद गिरि श्रीमहंत बनाए गए। इस दौरान जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरि, किन्नर अखाड़ा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरि, महामंडलेश्वर मनिकंडन, प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि समेत अन्य मौजूद रहे। 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई