US Tariffs: कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप; तेल पर कर को लेकर कही यह बात

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘मैं कनाडा पर 25 फीसदी और मैक्सिको पर अलग से 25 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा। हमें वास्तव में ऐसा करना होगा, क्योंकि उन देशों की वजह से हमें बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। समय के साथ ये टैरिफ बढ़ भी सकते हैं और नहीं भी। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार रात को तय करेंगे कि टैरिफ के अधीन वस्तुओं में तेल को शामिल किया जाए या नहीं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार से कनाडा और मैक्सिको पर बढ़ा हुआ टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका 1 फरवरी से अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम चीन के खिलाफ भी ऐसे ही रुख पर भी विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार रात को इस बारे में निर्णय लेंगे कि टैरिफ वाली वस्तुओं की सूची में तेल को शामिल किया जाए या नहीं।

Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list

राष्ट्रपति ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि हम कई कारणों से कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ की घोषणा करेंगे। उन्होंने टैरिफ के कारणों के तौर पर अवैध आव्रजन, नशीली दवाओं की तस्करी का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने कनाडा और मैक्सिको को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली भारी सब्सिडी को भी टैरिफ बढ़ाने की वजह बताई। ट्रंप ने इन सब्सिडियों को घाटे का सौदा बताया।
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं कनाडा पर 25 फीसदी और मैक्सिको पर अलग से 25 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा। हमें वास्तव में ऐसा करना होगा, क्योंकि उन देशों की वजह से हमें बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। समय के साथ ये टैरिफ बढ़ भी सकते हैं और नहीं भी। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार रात को तय करेंगे कि टैरिफ के अधीन वस्तुओं में तेल को शामिल किया जाए या नहीं।’
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
ट्रंप ने कहा कि हम शायद आज रात तेल के बारे में यह निर्णय लेंगे, क्योंकि वे हमें तेल भेजते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कीमत क्या है। अगर तेल की कीमत उचित है, अगर वे हमारे साथ उचित व्यवहार करते हैं, जो वे नहीं करते। मैक्सिको और कनाडा ने व्यापार के मामले में हमारे साथ कभी अच्छा व्यवहार नहीं किया है।
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने व्यापार के मामले में अमेरिका के साथ बहुत अनुचित व्यवहार किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका इसे बहुत जल्दी पूरा कर लेगा, क्योंकि उसे उनके पास मौजूद उत्पादों की जरूरत नहीं है। हमारे पास वह सारा तेल है, जिसकी आपको जरूरत है। हमारे पास वह सब कुछ है, जिनकी आपको जरूरत है।
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई