हिमाचल: नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रही गाड़ी, एक पीली तो दूसरी सफेद ; जानिए पूरा मामला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 कांगड़ा में नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन का मामला चर्चा में बना है। यह वाहन एक उच्च स्तरीय संस्थान के प्रमुख का बताया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन का मामला चर्चा में बना है। यह वाहन एक उच्च स्तरीय संस्थान के प्रमुख का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक ही वाहन को कभी पीली तो कभी सफेद रंग की नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा है। संस्थान के साथ यह वाहन अनुबंधित तौर पर जुड़ा है। खास बात यह है कि जब पीले रंग की नंबर प्लेट लगती है तो उस पर एचपी-01डी सीरीज का पंजीकरण नंबर लिखा होता है। लेकिन, सफेद रंग वाली नंबर प्लेट में डी गायब है। केवल एचपी-01 और आगे के चार नंबर दर्ज हैं।

यातायात नियमों को भी ठेंगा
वाहन की नंबर प्लेट से इस तरह की छेड़छाड़ यातायात नियमों को भी ठेंगा दिखा रही है। दरअसल एचपी 01डी और पीली पट्टी वाली नंबर प्लेट कांगड़ा जिला आरटीओ की ओर से टैक्सी  के लिए आवंटित की गई हैं, जबकि एचपी-01 शिमला जिला में निजी वाहनों के लिए आवंटित हैं।  हैरानी की बात यह है कि अगर कांगड़ा जिले में सेवारत प्रभावशाली व्यक्ति के साथ एटैच वाहन की अगर कभी टक्कर हो अ जाए या कोई अन्य अपराध हो जाए तो पुलिस के लिए मामले को सुलझाना टेढ़ी खीर साबित हो जाएगा।
पुलिस ने ये कहा
मामला ध्यान में आने के बाद कांगड़ा पुलिस हरकत में आई है और संबंधित गाड़ी की तलाश शुरू कर र दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि संबंधित मामले की जांच की जाएगी। धर्मशाला ट्रैफिक पुलिस  प्रभारी रणजीत सिंह
ने कहा कि एचपी-01डी सीरीज वाली गाड़ी कांगड़ा में पंजीकृत है।। बिना डी वाला वाहन अभी तक की जांच पड़ताल में कहीं भी दर्ज नजर नहीं आ रहा। नजर आते ही कब्जे में लिया जाएगा।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।