बीएनसी फाउण्डेशन ने मनाया गणतंत्र दिवस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन ने 76 वां गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया। फाउण्डेशन पदाधिकारियों ने गांव गोपालपुर भूतपुरा स्थित एचएल ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
रविवार राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष सौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण किया। वहीं विद्यालय में बच्चों ने देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्रक्रम प्रस्तुत किए। वहीं पदाधिकारियों ने बच्चों को पुरस्कृतकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता, हाथरस जिलाध्यक्ष श्रीमती कुमकुम चैहान, प्रदेश सलाहाकार सुनील शर्मा, मंडलाध्यक्ष अलीगढ सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष हाथरस दानवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला प्रभारी अलीगढ जितेन्द्र गौड, संतोष कुमार, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, भुवनेश्वर चैहान आदि मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई