
आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, कमिश्नरेट कानपुर नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने कैबिनेट मंत्री, उ.प्र. मुख्य अतिथि श्री राकेश सचान जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इस गौरवशाली अवसर पर पुलिस लाइन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
UP Police Kanpur Nagar Traffic Police
मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914