मेरठ से माल भरका इंदौर जा रहा ट्रक सासनी में गंदे नाले के निकट एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया। जिससे ट्रक में हजारों का नुकसान हो गया। घायल चालक का उपचार निजी चिकित्स से कराया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार जिला बुलंदशहर के भदौरी निवासी ट्रक चालक विकास पुत्र जसवीर अपने भाई निशांत के साथ मेरठ ट्रांसपोर्ट से सामान भरकर इंदौर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह सासनी गंदे नाले के निकट पहुुचा तो आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मोड पर ट्रक पलट गया और जिससे ट्रक में लदा सामान बिखर कर खुर्दबुर्द हो गएवं परिचालक निशांत घायल हो गया। घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया है। वहीं घटना के बाद राजमार्ग बाधित हो गया, घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। के्रन मशीन के जरिए ट्रक को सडक से अलग कराया। तब जाकर राजमार्ग सुचारू हो सका।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS