वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति ने वूमेन अचीवर के नाते गणतंत्र दिवस पर किया निमंत्रित

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

टाटानगर से पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के दिन वंदे भारत ट्रेन को चलाने वाली पहली आदिवासी महिला लोको पायलट रितिका तिर्की को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस के दौरान सम्मानित करेंगी. गणतंत्र दिवस की शाम राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शन में को शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है. जुगसलाई में अस्थाई तौर पर वो अपने पति के साथ रहती हैं.2019 में उनकी बहाली दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के शंटर के रूप में हुई थी.मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों को चलाने के काम में लगाया गया था.सीनियर सहायक लोको पायलट के पद पर प्रमोशन के बाद उनको वंदे भारत ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी दी गई. वह मूलत झारखंड के ही गुमला जिले के रहने वाली है. वे राष्ट्रपति का आमंत्रण पाकर काफी खुश है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई