सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब ने प्रदेश के 103 शिक्षकों को किया सम्मानित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वारा डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विज्ञान, गणित, पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण में सराहनीय कार्य करने वाले प्रदेश के चैदह जनपदों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को कार्रक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस संत कुमार एवं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अलीगढ़ मंडल कविता पांडे रहीं। मंच का संचालन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना ने संयुक्त रूप से किया। कार्रक्रम में मुख्यातिथि ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि होता है। स्काउट गाइड की गतिविधियों के माध्यम से हम सच्चे राष्ट्र भक्तों का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में आशीष पांडे, आनंद बाबू, भानुमति, साधना शर्मा, केसरी मिश्रा, राम जियावन वर्मा, दीपक कुमार राठौर, रणजीत सिंह, अनीश खान, रत्ना पांडे, सरिता शर्मा, ज्योति गुप्ता समेत पूरे प्रदेश के चैदह जनपदों से आए एक सौ तीन शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई