संगठन किसी भी महिला का शोषण व अत्याचार सहन नही करेगा- रेखा राणा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

महिला हितों को लेकर महिला एव बाल कल्याण संगठन की एक बैठक कस्बा सादाबाद के कूपा गली स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा की अध्यक्षता में आहूत की गई।
रविवार को आहूत बैठक में जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने संगठन की महिला पदाधिकारियों को महिला हित के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आज के दौर में जिस तरह से महिलाआंे का शोषण व उन पर अत्याचार हो रहा है बहुत ही निंदनीय और गलत है। महिलाएं अपने आप को किसी से कम नहीं समझें। महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है, इन योजनाओं से लाभान्वित होकर स्वावलंबी बनते हुए महिलाए अपने पैरों पर खडी हो सकती है। श्रीमती राणा ने कहा कि किसी भी महिला को कोई भी समस्या हो तो उनके लिए महिल एव बाल कल्याण संगठन के दरवाजे चैबीस घंटे खुले है। संगठन किसी भी महिलाओ का शोषण व अत्याचार सहन नहीं करेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जानू चैधरी, पूनम वर्मा, राखी देवी, मंजू देवी, ज्योति देवी, उषा देवी, राघव गुप्ता, उमेश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई