MahaKumbh 2025: अगर आप भी कुंभ जाना चाहते हैं और आप वहां के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आज हम हम आपको पूरा सिस्टम समझाते हैं कि आखिर वहां कैसे जाना.होगा और कहां रुकना होगा?

महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है, जिसमें लाखों लोग शामिल हो रहे हैं. भारत के हर कोने से कुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन, कुंभ में जाने से पहले लोगों के मन में कई सवाल है कि आखिर कुंभ में जाने के लिए पहले से कोई रजिस्ट्रेशन करवाना होगा? अगर वहां जाते हैं तो कितने किलोमीटर पैदल चलना होगा? अगर ट्रेन से जाते हैं तो कहां होटल, कमरा लेना ठीक होगा और रहने की व्यवस्था कैसी होगी? अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है तो हम आपको जवाब दे देते हैं कि आखिर आप कुंभ में किस तरह से स्नान कर सकते हैं?
कब से कब तक रहेगा कुंभ?
कुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक होगा. इस दौरान 6 शाही स्नान होंगे, जिस दिन भीड़ सामान्य के मुकाबले ज्यादा रहेगी. कुंभ के शाही स्नान की..डिटेल इस प्रकार है-
पहला शाही स्नान- 13 जनवरी
दूसरा शाही स्नान- 14 जनवरी 2025 (मकर संक्रांति)
तीसरा शाही स्नान- 29 जनवरी 2025 (मौनी अमावस्या)
चौथा शाही स्नान- 2 फरवरी 2025 (बसंत पंचमी)
पांचवां शाही स्नान- 12 फरवरी 2025 (माघ पूर्णिमा)
आखिरी शाही स्नान- 26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि)
कितने सेक्टर में बंटा है?
कुंभ मेला क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें फाफामऊ जोन, अरैल, परेड और झूंसी जोन शामिल है. इन जोन में 25 सेक्टर बनाए गए हैं. इन जोन का मतलब.. है कि जो प्रयागराज में जिस दिशा से एंटर होगा, वो उधर के जोन में शामिल हो सकता है. जो लोग शहर से जा रहे हैं, उन्हें परेड जोन से एंट्री मिलेगी.
क्या करवाना होगा कोई रजिस्ट्रेशन?
अगर आप कुंभ में जा रहे हैं तो आपको वहां स्नान के लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन करवाने की जरुरत नहीं है. कई वेबसाइट्स रजिस्ट्रेशन करवाने का ऑप्शन दे रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं है. आप प्रयागराज जाकर बिना किसी रजिस्ट्रेशन के कुंभ में स्नान कर सकते हैं.
अगर कोई ट्रेन से जा रहा हैं तो कैसे जाएं?
अगर आप ट्रेन से प्रयागराज जाने का प्लान बना रहे हैं तो प्रयागराज के 9 स्टेशन पर ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं. ऐसे में आप इन 9 स्टेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं
प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)
प्रयागराज रामबाग (PRRB)
प्रयागराज संगम (PYG)
प्रयाग जंक्शन (NYN)
प्रयागराज छिवकी (PCOI)
फाफामऊ जंक्शन (PFM)
झूँसी (JI)
सूबेदारगंज (SFG)
Author: planetnewsindia
8006478914