
एसडीएम के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में चलाया गया वाहन जांच अभियान
जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी, (धालभुम) शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में साकची व बिस्टुपुर क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जाँच अभियान चलाया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया. अनुमंडल पदाधिकारी,(धालभुम) ने कहां की इस अभियान मे शहर वासियों से निरंतर सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने अपील किया कि शहर वासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए नो पार्किंग जोन मे वाहनों की पार्किंग नहीं करे, इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जाँच के क्रम मे पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी.जाँच अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह,ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पदाधिकारी,कर्मी शामिल थे.
Author: planetnewsindia
8006478914