सहायक अध्यापिका के निधन पर जताया शोक

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

क्षेत्र के गांव नगला ताल स्थित गीतांजलि इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका श्रीमती आरती सैंगर के आकस्मिक निधन पर नगर की साहित्यिक संस्था साहित्यानंद ने जहां शोक सभा में उन्हें कर्मठ सुशील सुयोग्य शिक्षित कुशल अध्यापिका बताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को शोक सभा में वक्ताओं ने श्रीमती सेंगर के निधन को शिक्षा क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति बताया। वहीं उनके निधन की खबर आते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। तीस वर्षीय आरती सैंगर विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। सोमवार को अपने बीमार पिता को देखने के लिए अलीगढ़ गई थी। इसी बीच रास्ते में जाते हुए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षाविदों में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार ने भी शोकसभा का आयोजन कर सहायक अध्यापिका श्रीमती आरती सेंगर को अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार के धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में विद्यालय प्रबंधक विजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, राजीव पाठक, दिनेश शर्मा, दिनेश भारद्वाज, रामपाल सिंह, कांति प्रसाद पाराशर, श्रीमती भाग्यवती शर्मा, सहित शोकाकुल विद्यालय परिवार मौजूद थे। वहीं साहित्यानंद के पंडित रामनिवास उपाध्याय, शैलेश अवस्थी, विनोद जायसवाल, अमर सिंह, एम पी सिंह, मुरारी लाल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज अशोक सूर्यवंशी, वीरेंद्र जैन नारद, विष्णु शर्मा, रविराज सिंह, वीरपाल सिंह, सहित साहित्यानंद से जुड़े कवि कलमकार एवं शिक्षाविद मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई