समस्तीपुर में एल्यूमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और आठ मजदूर घायल हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक कंपनी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसर, वैनी थाना क्षेत्र में एल्यूमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि आठ मजदूर घायल हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में तब्दील हो गई दीवारें
बॉयलर फटने के बाद कंपनी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पर बॉयलर फटा है वह जगह मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कुछ दबे लोगों को भी देखा जा सकता है। हालांकि मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक एक मजदूर की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज चल रहा है।
इससे पहले दिसंबर 2021 में बिहार के मुजफ्फरपुर में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से सात लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए थे। क्षतिग्रस्त बॉयलर से धुआं कई घंटे तक दिखाई दे दिया था। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औद्योगिक दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।
रिपोर्ट- संजीव नैपुरी, समस्तीपुर
Author: planetnewsindia
8006478914