कस्बा में बस स्टैण्ड के निकट एक बाइक डिवाईडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार बेहोश होकर सडक पर गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में बाइक सवार को जब ऐंबुलेंस का साइरन सुनाई दिया तो वह उठकर भाग गया।
रविवार की देर शाम एक बाइक बस स्टैण्ड के निकट भांग के ठेका के सामने एक बाइक डिवाईडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार बेहोश होकर सडक पर गिर गया। जिसे लोगों ने उठाकर सडक के किनारे सुला दिया। और कुछ लोगों ने ऐंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। सूचना पाते ही ऐंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। जैसे ही बाइक सवार को होश आया और ऐंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनी तो वह उठा और बाइक उठाकर दौड लिया यह नजारा लोग देखते रह गये। थोडी ही देर में भीड में खडे लोगों ने भी अपना रास्ता तय कर लिया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS