स्वतत्रता सेनानी परिवार वेलफेयर समिति की एक आवश्यक बैठक आगरा रोड स्थित मानसिंह की सराय अलीगढ में हुई। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 सत्य प्रकाश शर्मा के पुत्र विकास शर्मा को सर्व सम्मति से सेनानी परवार के संरक्षक के रूप में चुना गया।
शुक्रवार को आहूत बैठक में विकास शर्मा के सेनानी परिवार के संरक्षक चुने जाने से संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री शर्मा के संरक्षक बनने पर संगठन में वृद्धि होगी तथा सेनानी परिवार की मांगों को शासन एवं प्रशासन में अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सत्यदेव शर्मा, पवन सेठ, एडवोकेट रविंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, अजीत किशोर गुप्ता, राजेश शर्मा, मुख्तार, सलीम, मनोज बंसल, एसके श्रीवास्तव, कमलेंद्र बांसुरी, रमेश चैहान, मयंक सिंह, एडवोकेट दीपक पाठक आदि मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS