अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल से नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में नवजात को ढाई से तीन लाख रुपये में बेचने की बात की जा रही है। इस मामले में दो अन्य निजी अस्पतालों के नाम भी सामने आए हैं। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और तीन जनवरी तक अस्पतालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बरौला बाईपास स्थित निजी अस्पताल से नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में नवजात को ढाई से तीन लाख रुपये में बेचने की बात की जा रही है।दो अन्य निजी अस्पतालों के नाम भी सामने आए हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ डाॅ. नीरज त्यागी ने जांच के आदेश दिए हैं। तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन जनवरी तक स्पष्टीकरण मांगा है। जांच की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री को दी गई है।
यह है पूरा मामला
प्रकरण के संबंध में दो-तीन ऑडियो वायरल हुए हैं। इनमें विष्णुपुरी स्थित जीवन हॉस्पिटल की नर्स और मेलरोज बाईपास स्थित माही हॉस्पिटल की नर्स के बीच बातचीत रिकॉर्ड हुई है। इसमें एक नर्स जरूरतमंद परिवार को संपर्क में लेकर नवजात की कीमत तीन लाख रुपये बता रही है। नर्स ने बरौला स्थित मिराज हॉस्पिटल का पता बताते हुए कहा कि वहीं से बच्चा लेकर चिकित्सक को भुगतान करना है।
Author: planetnewsindia
8006478914
