उत्तर भारत में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम घना कोहरा, जानें नए साल पर कैसा रहेगा शहर में मौसम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

DELHI WEATHER

मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय शीतलहर की संभावना है.

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. वहीं,  मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश ने दस्तक दी और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा रहेगा और धूप सामान्य से अधिक समय तक छिपी रह सकती है.राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है. IMD के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 9 दर्ज किया गया है.

अगले सप्ताह शुष्क और ठंडा मौसम जारी रहेगा. नए साल की पूर्व संध्या पर ठंड और हल्की धुंध छाई रहेगी, जिससे खुले में होने वाले कार्यक्रमों में मुश्किल हो .सकती है. पिछले छह वर्षों से नए साल की पूर्व संध्या पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा है, जिसमें सबसे कम 2.4 डिग्री 28 दिसंबर 2019 को दर्ज किया गया था. 2007 से अब तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे ही रहा है. इस साल भी ऐसा ही रहने की संभावना है, और 31 दिसंबर की शाम/रात को तापमान 6°-7°C के बीच .. रहने का अनुमान है.

सुबह शाम छाया रहेगा कोहरा 

उत्तर भारत के कुछ स्थानों में 29 दिसंबर से शीतलहर की स्थिति शुरू होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग- अलग स्थानों में 28-30 दिसंबर के दौरान देर रात/सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 30 और 31 दिसंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय शीतलहर की संभावना है.

दिसंबर में ठंड और तापमान की स्थिति 

इस दिसंबर का सबसे कम तापमान 4.5°C, 16 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया था. आमतौर पर, दिसंबर का आखिरी सप्ताह सबसे ठंडा होता है, लेकिन इस बार यह पैटर्न बदल सकता है. पिछले साल न्यूनतम तापमान 4.9°C (15 दिसंबर) को दर्ज किया गया था. पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 8°-9°C के बीच रहा है. चक्रवाती परिसंचरण और इससे संबंधित मौसम गतिविधियों के कारण हवाओं के पैटर्न में बदलाव होगा. उत्तरी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं रुक जाएंगी. लगातार बादल छाए रहने से रात में ठंड कम होगी, और तापमान बढ़कर 10°-12°C तक पहुंच सकता है. इसके बाद, तापमान में फिर से गिरावट आएगी और नए साल के जश्न के दौरान काफी ज्यादा ठंड बढ़ जाएगी.

पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि 

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बर्फबारी हुई. उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हुई. हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां हुईं. दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई