Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना में बिजली का उत्पादन बंद,

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सर्दियों में बिजली की मांग घटने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिटें बंद की गई हैं। इससे पहले करीब एक माह तक तापीय परियोजना की सात, आठ, नौ और दस नंबर यूनिट बंद कर दी गई थीं।

हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सभी यूनिटें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस तापीय परियोजना से बिजली का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर नौ दिन बाद ही 27 दिसंबर की रात एक-एक कर आठ, नौ और दस नंबर वाली तीन यूनिट से दोबारा उत्पादन बंद कर दिया गया, जबकि सात नंबर की एक यूनिट पहले से बंद चल रही थी।

तापीय परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में बिजली की मांग घटने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिटें बंद की गई हैं। इससे पहले करीब एक माह तक तापीय परियोजना की सात, आठ, नौ और दस नंबर यूनिट बंद कर दी गई थीं। मुख्यालय के ही आदेश से 19 दिसंबर को आठ, नौ और दस नंबर यूनिटों को शुरू कर उत्पादन शुरू किया गया था।

27 दिसंबर की रात 11:45 बजे 250-250 मेगावाट वाली आठ और नौ नंबर यूनिट पर उत्पादन बंद किया गया। इसके बाद रात 12:15 बजे 660 मेगावाट वाली दस नंबर यूनिट पर भी उत्पादन बंद कर दिया गया। 110 मेगावाट बिजली उत्पादन वाली सात नंबर यूनिट पहले से बंद चल रही है। इस तरह चारों यूनिट अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई हैं।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।