Aligarh News: जवां चेयरमैन प्रतिनिधि पर डंडों और सरियों से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Aligarh News: जवां चेयरमैन प्रतिनिधि पर डंडों और सरियों से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी और उनके भाई सहित अन्य लोगों पर 27 दिसंबर की शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डंडे और सरिया से पीटने के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

पिंटू सूर्यवंशी के अनुसार 27 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय के सामने वह इंटरलॉकिंग का काम करा रहे थे। इसी दौरान संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चमन खां, मकबूल, अजय शर्मा, गौरव शर्मा, इमरान खां, अनीश खां, सादिक खां और सलीम खां आए। चमन खां और संजय शर्मा ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया।

इसी बीच उनके भाई आकाश, अमित, गौरव आदि आ गए और गाली-गलौज का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने डंडों और सरियों से हमला कर दिया। पिंटू सूर्यवंशी के अनुसार इसमें उनके सहित भाई आकाश, अमित, गौरव के काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। चेयरमैन प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई