
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को बुधवार को अलीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वो किसानों से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा आ रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे से हिरासत में ले लिया गयाकिसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया. उन्हें अलीगढ़ पुलिस ने तब हिरासत में लिया जब वो किसान नेताओं से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा जा रहे थे. राकेश टिकैत को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत में लिया गया. फिलहाल उन्हें टप्पल थाने में ले जाया गया है. टिकैत को हिरासत में लेने के बाद इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.
Author: planetnewsindia
8006478914