सूरत के इस इलाके के लोगों ने खून से पत्र लिख सौंपा कलेक्टर को आवेदन,

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज

सूरत के इस इलाके के लोगों ने खून से पत्र लिख सौंपा कलेक्टर को आवेदन,

जानें क्या है मामला जनता नगर सोसाइटी सूरत के वराछा इलाके के लोगों ने खून से पत्र लिख कर कलेक्टर को आवेदन दिया है। क्या है पूरा मामला..
गुजरात के सूरत के वराछा इलाके में रहने वाले लोगों ने खून से पत्र लिख कर कलेक्टर को आवेदन दिया है। काफी समय से सूरत नगर निगम से कई सालों से अपनी मांगों को लेकर सोसायटी के लोगों ने अर्जियां लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
आपको बता दें, जनता नगर सोसायटी में 95℅ से ज्यादा घर किराए पर हैं। इन घरों का कॉमर्शियल इस्तेमाल होने से सोसायटी में विरोध हो रहा है।
इसीलिए स्थानीय लोगों ने लिखित में सूरत म्युनिसिपल कारपोरेशन से इस मामले में अर्जी लगाई है। बता दें, आज तक इन मामलों पर कोई कार्यवाही न होने पर लोगों ने अपने खून से पत्र लिख कर कलेक्टर को आवेदन दिया है। इसके अलावा यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले 15 दिनों में कोई कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन भी हो सकता है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई