
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने आत्महत्या की थी। साथ ही उनके दोनों हाथ व कंधे के पास हल्की व पुरानी चोटों के निशान हैं। ये निशान मारपीट के हैं या नहीं, यह मंगलवार को पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं किया गया है।
पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ चुकी है पुलिस
2023 में फरमाणा गांव निवासी मुस्कान की शादी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा से हुई थी। शीलू अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्कल कबड्डी का खिलाड़ी है। पांच दिन पहले शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुस्कान का शव घर में ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटका मिला था। बहुअकबरपुर थाने में शीलू, उनके पिता सुरेंद्र, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज है।
शव के वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस
मृतका मुस्कान बल्हारा की मौत के बाद शव के वायरल वीडियो की पुलिस सेल ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो बनाने वाले व वायरल करने व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। पुलिस के आला अधिकारियों ने आईटी सेल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को मुस्कान का शव फंदे से लटका मिला था। अगले दिन सोशल मीडिया पर शव का वीडियो वायरल हुई था।
मंगलवार दोपहर दोनों गांवों की फरमाणा में पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि तेरहवीं तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न की जाए। इसके लिए मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू ने लिखित में पुलिस को अर्जी दी है। – दिनेश कुमार, पूर्व सरपंच फरमाणा।