हादसे में जान गंवाने वाले बस परिचालक की पहचान छोटू के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए पांचों यात्रियों को तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।
कालका चौक पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुग्राम से जालंधर की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस और सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इस जोरदार टक्कर में बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। कालका चौक के पास अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए और तुरंत राहत कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में जान गंवाने वाले बस परिचालक की पहचान छोटू के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए पांचों यात्रियों को तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।