तमिलनाडु सरकार ने नवजात बच्चों के लिए ‘थाईमामन स्वर्ण अंगूठी योजना’ शुरू की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को 22 कैरेट की एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। योजना पर 755.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ कौन ले सकेगा?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को नवजात शिशुओं के लिए 22-कैरेट एक-ग्राम सोने की अंगूठी की योजना शुरू की। इस योजन का नाम ‘मातृ-मामा स्वर्ण अंगूठी योजना’ (थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम) है। जो चुनाव के दौरान किए गए वादों में से एक है।
योजना पर कितने रुपये खर्च हो रहे?
बता दें कि यहां सरकारी राजाजी अस्पताल में इस योजना की शुरुआत करते हुए, विजय ने कुछ देर तक बच्चों को अपनी गोद में लिया और सोने की अंगूठियां भेंट कीं। सरकार ने इस योजना के लिए 755.83 करोड़ रुपये तय किए हैं।
इस योजना का मकसद क्या है?
इस पहल का मकसद मातृत्व का सम्मान करना, महिलाओं की सेहत को बढ़ावा देना और ज्यादा परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की ओर आकर्षित करके अस्पतालों में प्रसव को प्रोत्साहित करना है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने शहर में एयरपोर्ट से लेकर सुरक्षा के पांच-स्तरीय इंतजाम किए हैं।

किस कंपनी को मिला अंगूठियां बनाने का टेंडर?
योजना की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की गई है। यह समिति स्थानीय स्तर पर योजना के क्रियान्वयन, अंगूठियों के स्टॉक और वितरण में पारदर्शिता की निगरानी करेगी। एक ग्राम के सोने की अंगूठियों की आपूर्ति के लिए जॉयलुक्कास और कल्याण ज्वेलर्स को काम के आदेश दिए गए हैं। योजना से संबंधित सरकारी आदेश 23 जून 2026 को जारी किया गया था।