Kuberaa Screening Viral Video: ‘कुबेर’ की स्क्रीनिंग के दौरान कई लोगों पर सिनेमाहाल की छत गिर गई है। हादसे में कई लोग जख्मी बताए जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक तेलंगाना के एक थ्येटर में ‘कुबेर’ की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर की छत गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। यह मामला महबूबाबाद में मौजूद मुकुंदा थिएटर का है। हादसा रात के वक्त हुआ।


