Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी बहन अंशुला ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनके करीबी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने अर्जुन कपूर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिस पोस्ट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है वह है अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर है।


