Films Where Elderly Characters Played Powerful Roles: ‘सितारे जमीन पर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में उम्र दराज कलाकारों ने बहुत अच्छा किरदार निभाया है। इस खबर में हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे।

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में एक कोच की कहानी दिखाई गई है, जो दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाता है। हालांकि कोच बच्चों को देखकर भड़क जाता है लेकिन उसे करतार पाजी नाम का किरदार समझाता है। इस किरदार को गुरपाल सिंह ने बहुत दमदार तरीके से निभाया है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उम्र दराज लोगों ने दमदार किरदार निभाया है।


