Karisma Kapoor Emotional Note: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। अब करिश्मा ने अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है।

बॉलीवुड की चहेती अदाकारा करिश्मा कपूर हाल ही में एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के पूर्व पति संजय कपूर का निधन उनके लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं रहा। इसी बीच अभिनेत्री ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया, जिस मौके पर उन्हें उनके परिवार और फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिलीं। अब पूर्व पति के निधन के बाद पहली बार एक्ट्रेस ने अपने सोश मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने सभी फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।


