Awarapan 2: ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए फिल्म की स्टार कास्ट ने ‘आवारापन 2’ के लिए कितनी फीस ली है।

इमरान हाशमी की कल्ट क्लाकिस फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। जानिए इन एक्टर्स ने फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है।

इमरान हाशमी को मिले 12 करोड़ रुपये?
फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी स्टारकास्ट की कथित फीस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं।
न्यूज24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी को ‘आवारापन 2’ में अपने आइकॉनिक किरदार शिव पंडित को दोबारा निभाने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीस उन्हें 2007 में आई पहली फिल्म ‘आवारापन’ के लिए मिली रकम से करीब 10 गुना ज्यादा है।

दिशा पटानी की फीस कितनी?
फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें ‘आवारापन 2’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।