बांदा – आपको बता दे कि पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छाबी तालाब से सामने आया है जहां पर देर रात को अज्ञात कारणों के चलते एक 18 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब किशोरी को फांसी में लटका देखा तो किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वही परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए किशोरी के शव को घर ले गए है। डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया की एक 18 वर्षीय किशोरी को लाया गया था बताया जा रहा है की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन शव को घर ले गए है।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बांदा।मंगलवार को उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय में संगठन के विस्तार की चर्चा की गई।चित्रकूट धाम मंडल के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया ने संगठन की मजबूती के लिए चार व्यापारी मनीश मंगल,सचिन चौरसिया,भुवनेंद्र प्रजापति,अरविंद्र गुप्ता लामा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बांदा जनपद की जिला कमेटी जल्द से जल्द गठन कर प्रत्येक गांव में एक एक कमेटी का भी गठन किया जाए।वही चारों व्यापारियों ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए जल्द से जल्द जिला कमेटी के साथ ही साथ पूरे जनपद के प्रत्येक गांव में एक एक कमेटी गठित करके के साथ ही साथ संगठन की मजबूती के लिए जी जान देने की बात कही।वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन इसका डट कर मुकाबला करेगी।वही उन्होंने बताया कि बुधवार को चित्रकूट जनपद में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर महेंद्र धुरिया,मनीश मंगल, डॉ. विमल शुक्ला,नीतू बोडे,देवेश ओमर,अरविंद्र गुप्ता लामा,सचिन चौरसिया,भुवनेंद्र प्रजापति,प्रशांत मंगल,पुनीत मंगल,अरविंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई