
बरेली।मीरगंज तहसील के ग्राम रईया नगला में एक अज्ञात लड़की मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। यह लड़की खुद को मिलक की निवासी बता रही है, लेकिन अपने माता-पिता का नाम बताने में असमर्थ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की गांव में अकेली घूमती हुई पाई गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।लड़की ने अपनी कुछ पहचान बताने का प्रयास किया, लेकिन अपने घर और परिजनों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर लड़की की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अगर किसी को इस लड़की के परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।
Author: planetnewsindia
8006478914