
दिवाली पर जश्न में लोग ऐसे मगन हुए कि पूरी दिल्ली को धुआं धुआं कर दिया. राजधानी के हर कोने से पटाखों की आवाज देर रात तक गूंजती रही. लाख सख्ती के बावजूद यहां भी दिल्ली वालों ने जमकर पटाखे जलाए. इसका असर एक्यूआई पर देखने को मिल रहा है और दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहर बेहर खराब है.
दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण के लेवल में खतरनाक इजाफा हुआ है. खराब हवा ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत प्रदूषण भी बढ़कर 359 पर पहुंच गया.
आतिशबाजी की वजह से दिल्ली का मौसम धुंधला सा हो गया है. दिल्ली का कई जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर तय सीमा से कई गुना ज्यादा हो गया. शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के नेहरू नगर, पटपड़गंज, अशोक विहार और ओखला में AQI का स्तर 350 से 400 के बीच रहा.
विभिन्न जगहों पर सुबह 6 बजे तक का AQI
सीपीसीबी (केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, सुबह 6 बजे तक दिल्ली के विभिन्न जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर बेहद खराब रहा.अलीपुर में 350, आनंद विहार में 396, अशोक विहार में 384, आया नगर में 352, बवाना में 388, चांदनी चौक 336. दिलशाद गार्डन 257, नॉर्थ कैंपस 390, पंजाबी बाग में 391, सोनिया विहार 392, अरबिंदो मार्ग 312, नजफगढ़ 329, नरेला में 288, जवाहरलाल नेहरू 340, लोधी रोड 352 द्वारका 349, बुराड़ी क्रॉसिंग 394 और आईजीआई एयरपोर्ट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 375 दर्ज किया गया.
Author: planetnewsindia
8006478914