Gay एप के जरिए हुई बात, फिर मिलने बुलाया, युवक पहुंचा तो बाइक पर बैठाया और…

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

गुजरात के राजकोट में गे एप्लीकेशन से रिलेशन बनाने का झांसा देकर एक युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है. यहां एक प्राईवेट जॉब करने वाले शख्स ने एक  गे एप्लीकेशन पर अकाउंट बनाया और एक शख्स से कॉन्टैक्ट में आया. यहीं से सारा खेल शुरू हुआ.

गुजरात के राजकोट से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गे एप्लीकेशन से रिलेशन बनाने का झांसा देकर एक युवक को लूटा गया. राजकोट के एक प्राईवेट जॉब करने वाले शख्स ने एक गे एप्लीकेशन पर अकाउंट बनाया था. 20 अक्टुबर को उसी एप्लीकेशन पर उसका कॉन्टैक्ट रुद्र से हुआ और फिर फोन नंबर एक्सचेन्ज हुए.

बात शुरू हुई तो दोनों रोज बातें करने लगे. दूसरे दिन जब वह काम पर था तब उसे रुद्र का  कॉल आया जिसमें उसने शारीरिक संबंध की बात की जिसका शख्स ने स्वीकार किया और शाम को मिलने की बात हुई.

जब शाम को वह रुद्र से मिलने के लिए  पहुंचा तो रुद्र के साथ उसका एक दोस्त भी था. फिर तीनों लोग एक बाइक पर निकल पड़े. रास्ते में अचानक रुद्र ने एक वीरान जगह पर बाइक रोक दी और फिर दूसरा शख्स पीड़ित युवक को धमकाने लगा. उसने कहा तुम मेरे भाई को एसे मेसेज क्यों करते हो. फिर रुद्र और उसके दोस्त ने पीड़ित की पीटाई भी की. शिकायतकर्ता के पास एप्पल 8 फोन और 1 हजार रुपये थे जो उन्होंने लूट लिए. इसके बाद वह फिर उसे बाइक पर बिठाकर ले जाने लगे तो वह बाइक से कुद गया और जान बचाकर भागा.

शिकायतकर्ता युवा ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि बाइक से कुदने की वजह से उसे थोडी चोटें लगी थी. देर से शिकायत देनी आरोपियों को पकड़ लिया गया था. दोनों कि पुरानी कोइ हिस्ट्री नहीं है और उन्होंने इससे पहले किसी के साथ ऐसा कुछ किया हो एसी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली… है. शायद पहली बाद रुद्र और उसके दोस्त ने एप्लीकेशन के जरिए लड़कों को लूटने का प्लान बनाया था पर वो लोग सफल नहीं हुए.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई