
भोपाल।आज शहर में राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में विभिन्न जिलों के 35 कार्यवाहक निरीक्षकों द्वारा भ्रमण किया गया। ये पुलिस अधिकारी पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी में इंडक्शन कोर्स कर रहे हैं । भ्रमणकर्ता पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) विजय कुमार खत्री के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक डायल-100 बीना सिंह के निर्देशन में डायल-112/100 की टीम द्वारा डायल-112/100 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष एवं डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराकर प्राप्त सूचना पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया ।
भ्रमणकर्ता अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक डायल-100 धर्मवीर सिंह द्वारा संबोधित किया गया। उन्होने अधिकारियों को मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीकि संसाधनों का उपयोग करके की जा रही उत्कृष्ट पुलिसिंग के बारे मे जानकारी दी। उन्होने बताया कि डायल-100 सेवा, देश की प्रथम राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा है। डायल-100 सेवा का एकीकरण प्रदेश की अन्य आपातकालीन सेवाओं जैसे फायर, मेडिकल, सायबर एवं महिला सुरक्षा से भी किया गया है। भ्रमण उपरांत भ्रमणकर्ता अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक डायल-100 धर्मवीर सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) शिव कुमार गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए ।
भ्रमण कार्यक्रम के समय निरीक्षक (रेडियो) एम. तिर्की एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
Author: planetnewsindia
8006478914