रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सुरत गुजरात प्लानेट न्यूज़ बहराइच: सूरत से वापस घर जा रहे बिहार के रेलयात्री की मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जरवलरोड बहराइच । सूरत गुजरात से अपने घर बिहार जा रहे 29 वर्षीय युवक की ट्रेन में हालत बिगड़ी, उसके साथियों ने घाघरा घाट स्टेशन पर उतार कर एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मकदूमपुर निवासी 29 वर्षीय दिलीप चौहान पुत्र बुद्धू चौहान सूरत गुजरात में मजदूरी कर परिवार पालन पोषण कर रहा था। शुक्रवार को वह अवध एक्सप्रेस बांद्रा ट्रेन के द्वारा सूरत से अपने घर चचेरे भाई करन, सुभाष व गांव के साथियों जयशंकर, बृजेश के साथ वापस अपने घर बिहार जा रहा था। ट्रेन में हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य मुस्तफाबाद लेकर गये, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम बहराइच के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि मौके पर परिजन मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा गया है। युवक की तबियत खराब होने से ट्रेन में मौत हुई है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई