
अब वो मॉनसून नहीं रहा जो यूपी-बिहार को डुबाता था. अब वो घूम गया है. उसकी नजर राजस्थान और गुजरात पर है. इसलिए तो देश के पश्चिमी हिस्से वाले ये सूखे राज…राज्य भयानक बारिश के शिकार हो रहे हैं. ऊपर से अरब सागर की बढ़ती गर्मी. लगातार होता जलवायु परिवर्तन और देश में सतह, पानी और हवा का बढ़ता तापमान.
गुजरात में लगातार भयानक बारिश हो रही है. ऐसा पहले कभी देखा नहीं गया. असल में बारिश के पैटर्न में इतना ज्यादा बदलाव भी नहीं देखा गया है. बारिश के पैटर्न में ये बदलाव क्लाइमेट चेंज और बढ़ते तापमान की वजह से आया है. मॉनसून में जहां पहले यूपी और बिहार जलमग्न होते थे, अब सूखे राज्यों में बाढ़ आ रही है.
राजस्थान के रेगिस्तानी जिले डूब रहे हैं. वहीं गुजरात के समंदर किनारे वाले इलाके. इतनी बारिश, जिसका अंदाजा मौसम विज्ञानी भी नहीं लगा पा रहे हैं. मान रहे हैं कि बारिश के पैटर्न में तेज बदलाव आया है. मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हो रही भयानक बारिश की वजह से बंगाल की खाड़ी में मौजूद कई लो-प्रेशर एरिया का पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ना है.
Author: planetnewsindia
8006478914