तुमने मुझ जैसी मुस्कुराती लड़की को…’ लिखकर लेडी डॉक्टर ने दी जान, रूस से MBBS करने वाला पति करता था चरित्र पर संदेह

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (chhatrapati sambhajinagar) में दुखद घटना सामने आई है. यहां 26 साल की लेडी डॉक्टर ने पति से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति को लेकर कई बातें लिखी हैं. लेडी डॉक्टर की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी. पति चरित्र पर संदेह करता था. उसने रूस से एमबीबीएस किया था, व अस्पताल खोलना चाहता था, इसके लिए पैसों को लेकर भी दबाव बनाता था.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (chhatrapati sambhajinagar) में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति के उत्पीड़न से परेशान होकर 26 साल की नवविवाहित डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय डॉक्टर प्रतीक्षा भुसारे की शादी पांच महीने पहले हुई थी. प्रतीक्षा छत्रपति संभाजीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर थीं. प्रतीक्षा ने रविवार को अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि प्रतीक्षा ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सात पन्नों का नोट छोड़ा है. नोट में इस घटना के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया गया ह…

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914