महाराष्ट्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हैवानियत, रेप के बाद गला घोंटकर हत्या

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

महाराष्ट्र के लातूर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या के बाद तीन दिन तक बुजुर्ग के शव को घर में ही रखा था.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में आने वाले औसा तहसील के भेटा इस गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ रहती थी. महिला गांव के लोगों के घरों में जाकर काम कर अपना घर चलाती थी. लेकिन 23 अगस्त के दिन सुबह 8 बजे बाहर काम पर जाने के बाद वो रात को वापस अपने घर नहीं लौटी.

जिसके बाद बुजुर्ग महिला के रिश्तेदारों ने दूसरे और तीसरे दिन भी उसे ढूंढा लेकिन वो कहीं पर भी नहीं मिली. वहीं, 26 अगस्त सोमवार के दिन सुबह भेटा इस गांव के एक घर में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला. जिसके बाद महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए 35 वर्षीय मंसूर सादिक होगाड़े को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ भारत न्याय संहिता (BNS ) की धारा 183(1), 64(1), 127(3) के तहत मामला दर्ज करके हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला जब अपने घर से भेटा इस गांव में काम करने जा रही थी, तभी रास्ते से आरोपी मंसूर सादिक होगाड़े उसे अपने घर ले गया. जहां उसने उसका रेप किया और इसके बाद साड़ी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी.

3 दिनों तक घर में ही रखा था शव

हत्या के बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला के शव को साड़ी लेकर घर में स्थित खिड़की के रॉड से तीन दिनों तक बांध कर रखा. इस दौरान वो तीन दिनों तक लाश के साथ ही अपने घर में ही रहा. चौथे दिन जब लाश की दुर्गंध इलाके में फैल गई, तब पुलिस ने आकर घर की जांच करने पर मामले का खुलासा किया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंसूर होगाड़े अपने घर में अकेला रहता था. घर में हमेशा झगड़ा करने की वजह से उसकी पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्य छोड़कर चले गए है…

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।