संजय रॉय और संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ कोलकाता कांड का सामने आएगा सच!

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 4 डॉक्टरों समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है. सीबीआई को शुक्रवार को आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिली थी.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया है. सीबीआई के कोलकाता ऑफिस में आरोपी संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, चार डॉक्टर जो वारदात की रात पीड़िता के साथ थे. साथ ही एक वालंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और छह अन्य लोगों के बयानों की सत्यता के लिए शनिवार को पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है.

जेल में होगा संजय रॉय का टेस्ट

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जेल में किया जाएगा, जहां वह जेल में बंद है, जबकि बाकी छह पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार डॉक्टरों सहित जो घटना की रात में ड्यूटी पर थे  और एक नागरिक स्वयंसेवक एजेंसी के कार्यालय में किया जा रहा है.

सीबीआई क्यों चाहती है पॉलीग्राफ टेस्ट

सीबीआई का उद्देश्य इन कर्मचारियों के बयानों को सत्यापित करना है, क्योंकि अन्य मेडिकल रिपोर्ट (जैसे पीड़िता के शरीर से लिए गए डीएनए, वेजाइनल स्वैब, पीएम ब्लड) उन्हें स्पष्ट रूप से घटना से जोड़ने में विफल रही हैं. सीबीआई यह जानना चाहती है कि क्या इन चारों ने किसी भी प्रकार से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी या वे किसी षड्यंत्र का हिस्सा थे.

जानवर जैसी प्रवृत्ति का है संजय रॉय

आरोपी संजय के मनोविश्लेषण से भी कई अहम खुलासे हुए हैं. एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि आरोपी की मनोविश्लेषण से संकेत मिला है कि वह विकृत व्यक्ति था और पॉर्न देखने का आदी था.

नई दिल्ली स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के डॉक्टरों का हवाला देते हुए अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कोलकाता पुलिस का स्वयंसेवी रहा आरोपी संजय रॉय ‘जानवर जैसी प्रवृत्ति’ का है

शुक्रवार के सीबीआई ने पूछताछ के बाद आरोपी संजय रॉय को सियालदह की विशेष अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिसारत में भेज दिया.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।