
पधर
पधर घोघरधार सड़क पर टिप नामक स्थान पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हुई है जिसमे दो लोग सवार थे जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी दूसरा घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोघरधार की तरफ से पधर जा रही एक कार वीरवार सुबह टिप के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और गहरी खाई में 200 मीटर नीचे जा गिरी जिसमे दो लोगों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दूसरे को घायल अवस्था में पधर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की हर पहलू से जांच कर है कि आखिर दुर्घटना कैसे हुई।
फिलहाल एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसका नाम ईश्वर लाल सपुत्र हल्कू राम गांव लचकन्ढी डाकघर बरधान का रहने वाला है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान बुद्धि सिंह सपुत्र हल्कू राम निवासी गुम्मा का बताया जा रहा है। जिसका इलाज पधर अस्पताल में चल रहा है। वही पडजर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार सवार मनाली जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
Author: planetnewsindia
8006478914