नीतीश कैबिनेट ने किया बड़ा फैसला, इस सरकारी विभाग में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पटना में नीतीश कैबिनेट की आज 11.30 बजे से चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 36 एजेंडे पर अपनी मुहर लगा दी है। नीतीश कैबिनेट ने परिवहन विभाग में खाली पड़े कई पदों पर बहाली की मुहर लगा दी है, जिससे जल्द ही विभाग में भर्ती होने की उम्मीद है।नीतीश कैबिनेट ने खेल, श्रम संसाधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, पर्यटन, पंचायती राज, राजस्व एवं भूमि सुधार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, वित्त, वाणिज्य कर, उद्योग, ऊर्जा, योजना एंव विकास, कला संस्कृति एवं युवा, खान एवं भूतत्व,स्वास्थ्य और गृह विभाग से जुड़े कुल 36 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।पीएमसीएच में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के मानकों के हिसाब से 4315 नए पद भरे जाएंगे।परिवहन विभाग में लिपिक के 102 पदों पर बहाली, पटना जू में बंद पड़ी ट्रेन फिर से चलने के प्रस्ताव है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई