
पलट दी बाजी
पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन यानी 1 अगस्त को भी भारतीय खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं. इस छठे दिन शूटिंग में भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया. स्वप्निल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करके ब्रॉन्ज जीता. स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल करके ब्रॉन्ज अपने नाम किया.देखा जाए तो पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है. भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में ये तीसरा मेडल रहा. इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे. यानी पहली बार शूटिंग में भारत ने किसी ओलंपिक सीजन में तीन मेडल हासिल किए. इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन के लियू युकुन और सिल्वर मेडल कुलिश सेरही (यूक्रेन) ने जीता.कोल्हापुर से ताल्लुक रखने वाले स्वप्निल कुसाले ने क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 शॉट्स में 590 अंक हासिल किए थे, जिसमें 38 इनर 10 शामिल रहे.
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914